पुलिस ने 22 किलो गांजा किया जप्त, चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

बालोद- बालोद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बालोद पुलिस ने 4 लोगो को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है। थाना गुरूर जिला बालोद द्वारा एन.एच.30 रोड पर फोर्ड फ्यूजन वाहन क्रमांक सी.जी.04 एच.ए.9097 में अवैध मादक पदार्थ गांजा 22 किलो 500 ग्राम पकड़ा गया है। जिसकी बाजार में कुल कीमत 2,25,000 रू. बताया जा रहा है।
प्रयुक्त वाहन के दस्तावेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गांजा तस्करी के मामलें में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें भिलाई के जितेन्द्र सिरमोर, थानेश्वर उर्फ राजा विश्वकर्मा एवं पंखाजुर उत्तर बस्तर कांकेर से अर्जुन मंडल, सनातन विश्वास है।
आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा के मलकानगिरी के पास कदमगुड़ा क्षेत्र से विगत वर्षों से गांजा खरीदकर अवैध परिवहन कर भिलाई, एम.पी. के मण्डला एवं एनसीआर दिल्ली एवं गाजियाबाद में खपाते है।
तो वही आरोपियों द्वारा परिवहन के लिए ओ.एल.एक्स के माध्यम वाहन और दूसरे व्यक्तियों के नाम से जारी सीम कार्ड खरीदकर उपयोग किया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।




