
रायपुर। राजधानी के सुदामानगर टिकरापारा इलाके एक घर में अधेड महिला की हाथ,पैर और मुंह बंधी लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर मिली महिला की लाश हाथ, पैर और मुंह कपडेनुमा रस्सी से बंधे मिलने से पुरा मामला संदिग्ध और गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है. यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय शकुंतला यादव अपने पति की मौत के बाद सुदामानगर स्थित अपने निजी मकान में रहती है और मृतका के तीन बच्चे जनमें 2 लड़के और एक लड़की है. जिनमें सभी की शादी हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक मृतका के बड़े बेटे अजय यादव ने पुलिस को सुचना दी कि मेरी मां का घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर से बंद ताले को खुलवाकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गये. जहां 55 वर्षीय शकुंतला यादव की बंधी हुई लाश मिली।
वहीं पुलिस को मौके पर महिला द्वारा विरोध के खासे प्रमाण मिले है, जिससे घर का सामान और सौफे और बिस्तर के कपड़े अस्तव्यस्त दिखाई दे रहे है.
मौके पर महिला को देखकर काफी संघर्ष होना दिखाई दे रहा है. जिससे महिला की हत्या में किसी सगे संबंधी के शामिल होने और कमरे के हालात व महिला की कदकाठी के मुताबिक हत्यारे 1 से ज्यादा संख्या में होने की आशंका प्रबल है. फिलहाल मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने घर को सील कर दिया है और आज एफएसएल की टीम के साथ दुबारा खोलकर मौके पर पंचनामा कर लाश को मर्चुरी भेजा जायेगा और पुरे घर की तलाशी ली जायेगी.
पुलिस के मुताबिक सुबह घर की पुरी तलाशी लेने के बाद कई और फैक्टस सामने आने की आशंका है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है.
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, अब तक 42 की हुई मौत, 7 लोग लापता..
read more..
ढाई-ढाई साल के सीएम मसले पर खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने शायराना अंदाज में क्या कहा सुनिए…




