क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
सूरजपुर में 50 एसईसीएल कर्मचारियों से भरी बस नदी में गिरी, 40 घायल

सूरजपुर। जिले में आज बड़ा हादसा हो गया। एसईसीएल कर्मचारियों से भरी बस नदी में जा गिरी। इस बस में 50 से अधिक कर्मचारी सवार थे, वो बात अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इसमें 40 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना मिली है। वहीं 2-3 कर्मचारियों के पानी में बह जाने की खबर है।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल के कर्मचारियों को बस से भटगांव महान-2 की खदान ले जा रहे थे। इसमें 50 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। इस दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और बोझा खड़गांव मार्ग के पुलिया में बस पटल गई। नदी में एक दो कर्मचारियों के बहने की सूचना मिल रही है। लगभग 40 से ज्यादा घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एसईसीएल भटगांव अस्पताल लाया गया है। वही कई कर्मचारियों की स्थिति नाजुक होने की स्थिति में डॉक्टरों द्वारा अंबिकापुर जीवन ज्योति हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
Advertisement




