Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

महंगाई की मारः छत्तीसगढ़ में 25 फीसदी बढ़ा बसों का किराया

रायपुर। खाद्य पदार्थों के साथ अब छत्तीसगढ़ में बस यात्रा भी महंगी हो गई है। बस संचालकों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यात्री किराए में 25 फीसदी वृद्धि पर अपनी सहमति दे दी है। बस संचालक पिछले कई दिनों से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। छत्तीसगढ़

प्रतिनिधिमंडल ने यात्री किराए में 40 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था, डीजल की कीमतों में वृद्धि और अन्य उपकरणों की कीमत में वृद्धि के कारण उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमत हो गए, हालांकि उन्होंने 40 की जगह 25 फीसदी वृद्धि पर ही सहमति जताई है। इसके बाद बस संचालक भी संतुष्ट नजर आए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close