[t4b-ticker]
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

चक्रवाती तूफान ताऊते गुजरात की ओर बढ़ा, कई राज्यों में बारिश की आशंका

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ताऊते तेज होने के बाद गुजरात, दमन दीव, दादरा और नगर हवेली की ओर मुड़ गया है। इसके चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास तट से टकराएगा। आशंका जताई जा रही है कि महाराष्ट्र, केरल और गुजरात के तटों पर तीन दिनों तक इस चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

विभाग के अनुसार, तूफान के दौरान 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) ने राहत और बचाव के लिए तैनात टीमों की संख्या 53 से बढ़ाकर 100 कर दी है। इनमें कुल 4,700 बचावकर्मी शामिल हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि बचाव टीमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में तैनात हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान गुजरात के साथ केंद्रशासित दमन दीव और दादरा और नगरन हवेली में तबाही मचा सकता है। तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु में बाढ़ का खतरा पैदा होने के साथ कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close