Breaking news
Advertisement
खेलबड़ी खबर

आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद बीसीसीआई ने लिया फैसला

नई दिल्ली। आईपीएल को इस साल फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है कि इस सीजन के लिए टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। साथ ही आज होने वाले मैच को भी रद्द कर दिया गया है। बाकी फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा।

मंगलवार दोपहर को राजीव शुक्ला ने बताया कि लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों के बीच बोर्ड ने यह कड़ा कदम उठाया है। इस सीजन के आईपीएल को स्थगित करने का फैसला ले लिया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आपातकाल बैठक में इस बात आम सहमति बनी। हम सभी ने आईपीएल 2021 के इस सीजन के तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद सोमवार 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया गया। मंगलवार को सुबह चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के स्थगित होने की जानकारी आई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close