[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

छत्तीसगढ़ 5 लाख से अधिक हुए संक्रिमत, अब तक इतने मरीजों की मौत

रायपुर। प्रदेश तेजी से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 15 हजार 256 नए कोविड संक्रमित सामने आए। अब इसे मिलाकर प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 21 हजार 769 पहुंच चुकी है। प्रदेश में 53 हजार 454 सैंपल जांचे गए। बीते 24 घंटे में 105 लोगों की मौत हुई। बीते सप्ताह हुई 30 लोगों की मौत की जानकारी गुरुवार को सरकार को मिली। इस तरह देखा जाए तो गुरुवार को जारी आंकड़ों में कुल 135 लोगों की मौत हुई। पूरे छत्तीसगढ़ में अब तक 5442 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते साल से अब तक प्रदेश में 5 लाख 15 सौ लोगों को कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

रायपुर में 3438, दुर्ग में 1778, राजनांदगांव में 1319, रायगढ़ में 710, कोरबा में 892, बलौदाबाजार में 616, महासमुंद में 339, रायगढ़ में 710, बिलासपुर में 1139, बालोद में 199 संक्रमित मरीज मिले।

फुण्डहर ,धरसीवा और तिल्दा में कोविड केयर सेंटर शुरू
रायपुर में मेडिकल कालेज के साथ-साथ आयुर्वेदिक कॉलेज , माना और लालपुर में कोविड हॉस्पिटल चलाए जा रहे हैं। अब इसमें फुण्डहर के वर्किंग वुमन हॉस्टल में धरसीवा और तिल्दा विकासखंड में बनाए गए कोविड केयर भी शामिल हो गये है। फुंडहर में 210 धरसींवा में 50 और तिल्दा में 50 बेड की व्यवस्था है ।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close