[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2021 में किया शानदार निष्पादन

पिछले साल के मुकाबले उत्पादन में 8 प्रतिशत और बिक्री में 6 प्रतिशत की वृद्धि

हैदराबाद, 1 अप्रैल, 2021. देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने वर्ष 2021 के दौरान उत्पादन तथा बिक्री, दोनों में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त् वर्ष 2021 में लौह अयस्क का उत्पादन 34.11 मीट्रिक टन रहा जो पिछले वर्ष 2020 में हुए 31.49 मीट्रिक टन उत्पादन पर 8 % की वृद्धि है। वित्त् वर्ष 2021 में लौह अयस्क की बिक्री 33.27 एमटी रही जो वर्ष 2020 के 31.51 मीट्रिक टन से 6 % अधिक है।
लौह अयस्क का तिमाही उत्पादन चौथी तिमाही में 12.31 मी.टन तथा बिक्री 11.11 मी.टन रही जो एनएमडीसी की स्थापना से अब सर्वाधिक है और यह पिछले वर्ष से 2.84 मी.टन (30 %) तथा 2.49 मी.टन (29 %) अधिक है।
छत्तीसगढ़ में बैलाडीला परियोजनाओं में वर्ष 2021 में उत्पादन 26.56 मी.टन रहा जो पिछले वर्ष 2020 के 24.49 मी.टन उत्पादन की तुलना में 8% अधिक है।
बैलाडीला परियोजनाओं से वर्ष 2021 में लौह अयस्क की कुल बिक्री 25.85 मी.टन रही जो वर्ष 2020 के 24.46 मी.टन के मुकाबले 6% अधिक है।
किरंदुल कॉम्लेक्स में इस वर्ष 136.34 लाख टन का उत्पादन, 19.97 लाख टन मासिक उत्पादन (मार्च, 2021), तथा 1.21 लाख टन का दैनिक उत्पादन (28-03-2021) इसकी स्थापना से लेकर अब तक का सर्वाधिक है।
बचेली कॉम्लेक्स में इस वर्ष 129.27 लाख टन का उत्‍पादन तथा 19.86 लाख टन का मासिक उत्पादन (मार्च, 2021) इसकी स्थापना से लेकर अब तक का सर्वाधिक है।
वर्ष 2021 के उत्पादन तथा बिक्री के बारे में श्री सुमित देब, अध्य‍क्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने कहा कि “यह वर्ष हम सभी के लिए चुनौतियों का वर्ष था। ऐसी स्थितियों के बावजूद टीम एनएमडीसी का प्रदर्शन हर क्षेत्र में उत्कृएष्ट रहा। इसने कोविड के विरूद्ध मुकाबले में, उत्पादन तथा बिक्री की वृद्धि में, और साथ ही समुदाय की देखभाल के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैं अपने सभी कर्मचारियों तथा अपने सभी स्टेकधारकों को बधाई देता हूं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में उनके संकल्पित प्रयासों पर मुझे गर्व है। मुझे विश्वास है कि इस प्रकार के उत्साह के साथ हम वित्त वर्ष 2022 में 42 मी.टन के उत्पादन को निश्चय ही पार कर सकेंगे तथा खनन नियमों में नए सुधारों के साथ एनएमडीसी अपनी क्षमता की वृद्धि के लिए नए अवसर तलाशेगा।”

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close