Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

दुर्ग में बड़ी भर्ती, 3 से 12 मार्च तक होगी थल सेना भर्ती रैली

रायपुर। भारतीय थल सेना की भर्ती रैली का आयोजन दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में 3 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए रायपुर जिले के आवेदकों के लिए 6 मार्च, 7 मार्च और 10 मार्च निर्धारित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दुर्ग जिले की वेबसाइट दुर्गडाटजीओव्हीडाटइन का अवलोकन किया जा सकता है।

थल सेना भर्ती रैली के संबंध में पूछताछ हेतु कंट्रोल रूम जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर दुर्ग में स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नम्बर 0788-2320001 है। इसके अलावा नोडल अधिकारियों एवं अपर कलेक्टर श्री बी.बी.पंचभाई 94255-62041 या सहायक नोडल अधिकारी एवं उप संचालक रोजगार आरके कुर्रे 94076-10778 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला रोजगार कार्यालय रायपुर के उप संचालक ने बताया कि आवेदक अपना प्रवेश पत्र स्वयं के ई-मेल पते से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदकों को कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट (48 घंटे पूर्व की) के साथ उपस्थित होना है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द, रायपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close