Breaking news
Advertisement
बड़ी खबरमनोरंजन

बाॅलीवुड की इस फिल्म के ट्रेलर पर मीम्स की बारिश

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेतत्री जाह्नवी कपूर, अभिनेता वरुण शर्मा और राजकुमार राव की फिल्म रूही का ट्रेलर मंगलवार को इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और फैंस ने मजेदार मीम्स के साथ ट्रेलर का स्वागत किया। खास बात यह है कि 11 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म के साथ सेलेब्रिटीज ने दर्शकों से सिनेमाघरों का रुख करने की अपील की।

हार्दिक मेहता निर्देशित रूही हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में जाह्नवी के किरदार रूही को एक प्रेतात्मा की गिरफ्त में दिखाया गया है। राजकुमार राव के किरदार को रूही से प्यार हो जाता है और वो उसे रूह से छुटकारा दिलाने के लिए तरह-तरह के उपक्रम करता है। वहीं, वरुण शर्मा के किरदार को रूह के इश्क में गिरफ्तार दिखाया गया है। ट्रेलर को 12 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

मंगलवार को ट्रेलर आते ही कई सेलेब्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रूही से वरुण शर्मा के जॉम्बी लुक की फोटो लगाकर लिखा- मैं फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर दौड़ते हुए। वहीं, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, विक्की कौशल, नुसरत भरूचा, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर, मौनी रॉय, अपारशक्ति खुराना, जैकलीन फर्नांडिस, राधिका मदान, कृति सेनन और स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके ट्रेलर को पसंद किया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close