Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति देंगे पहला चंदा, आज से शुरू होगा निधि संग्रह अभियान

नई दिल्ली। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की शुभकामना व उनके द्वारा दिए गए समर्पण निधि के साथ पूरे देश में शुक्रवार से होगी। इसके लिए आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति से मिलने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा। इस मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल सुबह 11.45 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेगा।

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चंदा देने वाले पहले सहयोगी हैं और इस पर देश की निगाहें होंगी की राष्ट्रपति की ओर से दान की गई राशि कितनी होगी। विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अभियान के लिए शुभकामना लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय मांगा गया है। राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के 5 लाख से अधिक गांवों में रहने वाले 12 करोड़ से भी ज्यादा परिवारों के साथ विहिप कार्यकर्ता संपर्क करेंगे और चंदा मांगेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close