[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

खुड़मुड़ा हत्याकांडः सीएम भूपेश ने परिवारजनों को बंधाया ढांढस, बोले-बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार

रायपुर। दुर्ग जिले के ग्राम खुड़मुड़ा, पाटन ब्लॉक में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खुड़मुड़ा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में स्वर्गीय श्री बालाराम सोनकर के परिवार के बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। चार बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी। बच्चों के लालन पालन के लिए एक लाख रुपए परिजनों को दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री को परिजनों ने वारदात के संबंध में विस्तार से घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में अब तक हुई जांच के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा तथा दुर्ग के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने उन्हें विस्तार से जांच के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एएसपी रोहित झा और प्रज्ञा मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close