क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में दो बदमाशों ने मारपीट के बाद पर्स छीनकर भागे

बिलासपुर। शहर में दो बदमाशों ने एक युवक की जेब में हाथ डाल दिया। युवक ने विरोध किया तो उससे मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवक के साथी को भी पीटा और जेब से पर्स निकालकर भाग निकले। दोनों युवकों को चोटें आई हैं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, गोड़पारा सिंधी मोहल्ला निवासी कुर्बान अंसारी वेल्डिंग का काम करता है। वह शाम करीब 6.30 बजे अपने साथी राजा सोनी के साथ चांटीडीह शराब भट्ठी के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां दो युवक आए और कुर्बान की पैंट की जेब में हाथ डाल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी।
Advertisement



