Breaking news
Advertisement
देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

सुशांत केसः 9 सितंबर तक रिमांड में रहेगा शोविक चक्रवर्ती, मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शोविक चक्रवर्ती 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड में रहेगा। वहीं, मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है जबकि कैजान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रहेगा। एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें एनसीबी की कस्टडी में भेजा गया।

इससे पहले जांच के लिए सीबीआई और एम्स की टीम एक्टर के बांद्रा वाले घर पर पहुंची थी। शनिवार को यहां डेढ़ घंटे तक फिर से वीडियोग्राफी और फोटोज लीं गईं। यहां सुशांत की बहन मीतू सिंह भी मौजूद थीं। उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई भी जारी है। वह ड्रग्स मामले में रिया और दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर सकती है। दीपेश से पूरी रात पूछताछ हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close