कोरोना के 5 और मरीज ठीक होकर एम्स से डिस्चार्ज, जानिए अब प्रदेश में कितने एक्टिव केस हैं

रायपुर। कोरोना संकट के बीच राहत की खबर मिली है। कोरोना के 5 और मरीज ठीक होकर एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। एम्स में हुई जांच में सभी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि स्वस्थ होने वालों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बच्चा कबीरधाम का है, जबकि एक व्यक्ति दुर्ग और दूसरा सूरजपुर का रहने वाला है।
एम्स के मुताबिक प्रदेश में अब 16 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कुल 61 संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 3 मरीज झारखंड भाग गए थे। इधर, छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 8 दिनों में करीब 3000 लोग दूसरों राज्यों से लौटे हैं। इन सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इसके बाद यहां आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है।
अब तक 43 स्वस्थ्य हो चुके हैं
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित दो और मरीज गुरुवार को पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इनमें एक सूरजपुर से आया था, जबकि दूसरा एम्स का ही नर्सिंग स्टाफ है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 16 हो गई है। अभी तक 43 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।




