छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ
राहत की खबरः कोरोना के दो और मरीज स्वस्थ्य, एम्स से डिस्चार्ज

रायपुर/कोरबा। कोरोना संकट के बीच एक राहत की खबर मिली है। मंगलवार को दो और मरीज स्वस्थ्य हो गए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। कटघोरा की 2 महिला संक्रमितों को लगातार 2 निगेटिव रिपोर्ट आने पर डिस्चार्ज किया गया है। रायपुर एम्स ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बाकी बच्चे 3 संक्रमितों की सेहत अच्छी है, उन्हें भी जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या सिर्फ 3 ही बची है। इसमें एम्स का ही नर्सिंग ऑफिसर है। आज ठीक होने वाले दोनों मरीज कटघोरा के हैं। इसकी 22 महीने और 3 साल की बच्ची थी, हालांकि बच्चों को इन्फ़ेक्शन नहीं हुआ था। बता दें कि प्रदेश में अब तक 37 लोगों कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं एम्स से 34 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
Advertisement




