Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

जलती चिता से लाश को नोंच -नोंच कर खाने लगा युवक देखकर सन्न रह गए लोग

रिटायर्ड दरोगा के शव के साथ किया वीभस्ततता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलती चिता से लाश को नोच नोच कर खाने लगा युवक देखकर सन्न रह गए लोग
जलती चिता से लाश को नोच नोच कर खाने लगा युवक देखकर सन्न रह गए लोग

मेरठ ।  शहर के परतापुर इलाके में रिटायर्ड दरोगा  का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । परिजनों ने शव को श्मशान घाट पर जलाया और चिता को छोड़कर घर वापस आ गए । थोड़ी देर बाद जब परिजन देखने के लिए  शमशान पहुंचे तो वहां एक युवक मृतक की लाश को नोच -नोच कर खा  ( scuffle – scuffle eaten ) रहा था । परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस (police)  के हवाले किया।

पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चों के कपड़े नींबू और तंत्र मंत्र से संबंधित काफी सामान जब्त किया है । मामले की तहकीकात जारी है।

 

 

क्या है पूरा मामला

मामला मेरठ के परतापुर इलाके का है। यहां एक जलती चिता (Chita)  से लाश  (Corpse) को नोंच-नोंच कर खाने (scuffle – scuffle eaten )  के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से तंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद किया है। दरअसल, यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा ब्रह्म सिंह शर्मा का परतापुर थाना क्षेत्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

लाश को नोंच-नोंच कर खाने लगा युवक

परिजन अंतिम संस्कार कर घर पहुंचे, जिसके बाद शेरसिंह नाम का अनजान युवक चिता से लाश को निकाल कर नोंच नोंच कर खाने लगा। जब चिता को देखने परिजन वापस लौटे तो युवक को लाश के पास देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। फिलहाल मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी के पास कई बच्चियों के कपड़े, जूते, नींबू, सिंदूर और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close