कांकेर । पखांजुर में सिविल अस्पताल के सामने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर मातृशक्ति सम्मान (honor) एवं माता उन्मुखीकरण समारोह रविवार को हुआ। इसमें बड़ी तादाद में महिलाएं उपस्थित हुईं। इनमें पूर्व व वर्तमान महिला सरपंच पंच जनपद सदस्य शामिल थे। इसके अलावा आसपास के गांवों की शिक्षिकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन कृषि मित्र दिव्यांगों सहित तमाम क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया गया।
महिलाओं ने खेलों में लिया हिस्सा
वहीं माताओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत फुग्गा फूलाओ,चेहरे पर बिंदी लगाओ,मटका फोड़,सहित पिट्ठूल खेल (sports) जैसे खेल का आयोजन भी किया गया, जिसमें आमंत्रित अतिथियों सहित सभी उपस्थित महिलाओं ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मोनिका साहा ने कार्यक्रम के आयोजन संयोजन व व्यवस्थापन की उन्मुक्तकंठ से सराहना करते हुए विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने मे महिलाओं की भूमिका अहम् बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक मंडल पाखंजुर ने की।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
वहीं कार्यक्रम के आयोजन में विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित जनपद सदस्य,महिला पार्षद मोनिका साहा,युथिका बिस्वास,प्रतिभा रानी,सुभाषिनी बिस्वास,दिपाली मंडल,शिल्पी मंडल,आशा रानी बढ़ाई नगर पंचायत के अंतरगत आने वाले और भी महिलाए बडी संख्या में ग्राम व आसपास के ग्राम की महिलाएं नवनिर्वाचित पंच व स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।




