जांजगीर- चाम्पा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा में किशोरा कंजीनाला पर गुरुवार को एक युवक की लाश (Youth’s corpse) मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश (Youth’s corpse) से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी जिस पर उसका बैग भी रखा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात ( police investigation) कर रही है।
क्या है पूरा मामला:
गुरुवार को सुबह किशोरा कांजीनाले के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त बलौदाबाजार के मड़वा निवासी दिवांशु रात्रे पिता योगराम ऱात्रे के रूप में की गई। युवक के परिजन उसकी हत्या ( murder) की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस कर रही तहकीकात
सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवरीनारायण की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करवा कर उसे पोस्टमार्टम ( post mortem) के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Advertisement




