Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

आयकर अफसरों के रडार पर 32 लोगों के नाम, धमतरी जा सकती है टीम

3 कंप्यूटर लेकर कारोबारी फरार, 40 बैग दस्तावेज लेकर टीम गई दिल्ली

रायपुर। राज्य में पिछले 3 दिनों से पड़ रहे आयकर विभाग (income tax department) के छापों (raids) से दिल्ली तक की सियासत गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली जा चुके हैं। तो वहीं आयकर  के अफसरों ने छापों का दायरा और बढा दिया है। बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों  के रडार ( radar) पर अभी 32 और लोगों के नाम हैं। इनमें राजनेता से लेकर कारोबारी तक शामिल हैं। आयकर के अफसरों का दल अब धमतरी का रुख कर सकता है।

फरार भी हो चुके कई लोग:

जैसे ही छापे की भनक लग रही है। जिम्मेदार कारोबारी फरार होने की फिराक में हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों की अगर मानें तो अब तक प्रदेश के तीन कारोबारी फरार होने में कामयाब गए हैं। इनमें से एक के घर से आयकर विभाग की टीम ने करोेड़ों की संपत्ति बरामद की है।

सियासी फंडिंग का फंडा:

इस पूरे छापे के पीछे सियासी फंडिंग का फंडा बताया जा रहा है।
रायपुर से शुरू हुई इनकम टैक्स की कार्रवाई जब भिलाई तक पहुंची। तो इसमें कई बड़े नाम अपने आप जुड़ते चले गए। इसके साथ ही आयकर के छापों की लिस्ट भी लंबी होने लगी। अब इसमें धमतरी के भी एक कारोबारी का नाम सामने आ रहा है। शुरू से यह बात पुष्ट हो गई थी कि यह कार्रवाई राजनीतिक फंडिंग से जुड़ी हुई है। जांच के दौरान पता चला है कि रायपुर के कुछ बड़े प्रॉपर्टी कारोबारियों ने 30 से 35 लाख रुपए तक की फंडिंग की है।

3 कंप्यूटर लेकर कारोबारी नदारद:

जैसे ही रायपुर में छापे की खबर मिली। कारोबारियों में सनसनी फैल गई।
रायपुर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने तो छापे शुरू होते ही अपने ऑफिस में लगे चार कंप्यूटरों का डाटा अपडेट कर दिया। वहीं 3 कंप्यूटर के साथ नदारद हो गया है।

एक कारोबारी की लोकेशन इंदौर में मिली
आयकर सूत्रों की मानें तो तीन कारोबारी मंजीत सिंह, राजेश अग्रवाल और विकास अग्रवाल फरार हैं। शराब कारोबारी विकास अग्रवाल के शंकर नगर के गोलछा अपार्टमेंट में आयकर विभाग ने छापा मारा था। वहां पर तीन फ्लैट सील किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान लाखों के जेवरात भी बरामद हुए हैं। कार्रवाई के बाद से ही विकास अग्रवाल फरार हो गया है। विकास अग्रवाल ने बड़ी कॉलोनी डेवलप की है और बड़े नौकरशाह के साथ तस्वीर वायरल है। जबकि एक अन्य कारोबारी मंजीत सिंह की लोकेशन आयकर विभाग को इंदौर में मिली हैं।

मेयर के भाई के घर से 12 बैग लेकर निकली टीम:
आयकर विभाग ने देर रात रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के घर कार्रवाई पूरी कर ली। वहां से 12 से ज्यादा बैग में दस्तावेज (Documents) लेकर टीम निकली। इसी तरह आईएएस अनिल टुटेजा की पत्नी मीनाक्षी टुटेजा के पॉर्लर से भी 20 से ज्यादा बैग लेकर टीम रवाना हुई है।

इनके यहां पूरी हुई कार्रवाई:

फायनेंस ब्रोकर कमलेश जैन और पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड के घर भी कार्रवाई पूरी हो गई है। कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा के बंगले से भी अब आयकर अधिकारी कार्रवाई पूरी कर निकल रहे हैं। कुछ लोगों के बंगलों से दीवारें तोड़कर विदेशी मुद्राएं (foreign exchange) बड़ी मात्रा में निकाली गई हैं। इसके बाद कुछ अफसर 40 से ज्यादा बैग, कार्टन, और दस्तावेज लेकर अलग-अलग फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं। बरामद दस्तावेजों से पता चल रहा है कि दुबई (dubai) और सिंगापुर (singapore) में भी प्रॉपर्टी बनाई गई है। जानकारों का तो ये भी कहना है कि अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि अगला नंबर किसका आता है

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close