Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

इस्तांबुल में लैंडिंग के दौरान 3 टुकड़ों में बंटा एयरक्राफ्ट 3 की मौत

खराब मौसम में लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

इस्तांबुल। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल (Istambul ) के साहिबा गोकचेन एयरपोर्ट पर लैंडिंग (Landing at the airport) के दौरान एक विमान रनवे (The runway)  से ​िफसल गया। इसके कारण वो 3 हिस्सों में बंट गया। इस हादसे 3 लोगों की मौत हो गई तथा 174 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी एनटीवी के प्रसारक ने दी। उन्होंने बताया कि जिस वक्त विमान हवाई अड्डे (Airport) पर लैंड करने जा रहा था वहां बारिश हो रही थी। इसके कारण विमान रनवे से ​िफसल गया और वह 3 हिस्सों में टूट गया। यह यात्री विमान इजमिर शहर के एजियन से साहिबा गोकचेन एयरपोर्ट पर आ रहा था। जहां लैंडिंग के दौरान ये हादसा पेश आया।

कैसे हुआ हादसा

ये विमान तुर्की के इजमिर शहर के एजियन से 177 यात्रियों को लेकर साहिबा गोकचेन एयरपोर्ट के लिए उड़ा था ।​विमान की लैंडिंग के वक्त एयरपोर्ट पर मौसम खराब हो गया और वहां तेज बारिश होने लगी। इसी दरम्यान पायलेट ने विमान को लैंड कराया। बारिश होने के कारण विमान रनवे से ​िफसल गया। गति ज्यादा होने के कारण विमान 3 हिस्सों में टूट गया। पहला हिस्सा सामने का और दूसरा मध्य एवं तीसरा हिस्सा टेल का था। टेल वाला हिस्सा तो हवा में ही लटक गया था। खैरियत यही रही कि 3 को छोड़कर बाकी के य़ात्री सुरक्षित हैं। तो वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close