Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Balrampur News: स्कूल में घुसकर शिक्षक पर लाठी-डंडों से हमला, छात्र-छात्राओं में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

बलरामपुर। Balrampur News:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में घुसकर एक युवक ने शिक्षक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के वक्त शिक्षक कमलेश गुप्ता विद्यालय में शिक्षकीय कार्य कर रहे थे। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद 112 की मदद से उन्हें वाड्रफनगर पहुंचाया गया। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप मरावी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Raipur News: अनुशासन के नाम पर छात्र से दुर्व्यवहार, बाल काटने और कान मरोड़ने की शिकायत से मचा बवाल, प्राचार्य पर FIR दर्ज

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र स्थित मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर हमले की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में शिक्षकीय कार्य में लगे शिक्षक कमलेश गुप्ता पर एक युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शिक्षक को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक और छात्र-छात्राओं के बीच दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप मरावी शराब के नशे में था और इसी हालत में उसने कथित तौर पर विद्यालय में घुसकर उत्पात मचाया तथा शिक्षक पर हमला किया।

घटना के बाद घायल शिक्षक को आपातकालीन सेवा 112 की मदद से वाड्रफनगर पहुंचाया गया। इसके बाद पीड़ित शिक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप मरावी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Surguja Crime News: रिश्ते शर्मसार…कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर की 70 वर्षीय पिता की हत्या, जानें आखिर क्या थी वजह

स्कूलों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Balrampur News: विद्यालय में शिक्षक पर इस तरह से हमला होने की घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल को बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है, लेकिन यदि विद्यालय परिसर में ही शिक्षक पर हमला हो जाए, तो छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि विद्यालयों में बाहरी लोगों के अनियंत्रित प्रवेश को रोकने और शिक्षकों व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या पर्याप्त इंतजाम हैं?

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close