Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Indore News: नवरात्रि में बच्चियों के साथ क्रूरता, कन्या भोज के बहाने बुलाकर की मारपीट, घटना से मचा बवाल

इंदौर। Indore News:  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या भोज के दौरान कुछ बच्चियों के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। बच्चियों के परिजनों ने एक सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षिका पर उन्हें घर बुलाने, कमरे में बंद रखने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ration Card E-KYC: राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन तक कराएं e-KYC, 72 हजार से ज्यादा सदस्यों का सत्यापन बाकी

कन्या भोज के बहाने बुलाया घर

परिजनों के मुताबिक, बच्चियां नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या भोज के लिए इलाके में गई थीं। इसी दौरान अनीता मोहता नाम की महिला, जो पहले सरकारी स्कूल में शिक्षिका रह चुकी हैं, उन्हें अपने घर ले गईं। आरोप है कि महिला ने बच्चियों को उपहार और पैसे देने की बात कही थी।

बच्चियों के कथित बयान के अनुसार, घर पहुंचने के बाद महिला ने उन पर पैसे चोरी करने का संदेह जताया। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। बच्चियों ने आरोप लगाया कि महिला ने उनके साथ थप्पड़ मारकर मारपीट की और उन्हें कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया। बच्चियों का कहना है कि वे बार-बार खुद को निर्दोष बताती रहीं, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ कथित तौर पर मारपीट जारी रही।

करीब चार घंटे तक कमरे में बंद रखने का दावा

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्चियों को लगभग चार घंटे तक कमरे में बंद रखा गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवारों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद परिजन बच्चियों को लेकर इंदौर के एमआईजी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एमआईजी पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को लेकर एमआईजी थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके। बताया जा रहा है कि आरोपों के घेरे में आई महिला नया बसेरा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में करीब दस वर्षों तक पढ़ा चुकी हैं। बच्चियां भी इसी इलाके में रहती हैं।

Panchak 2026: आज से शुरू हुआ पंचक काल, 25 अक्टूबर तक रहेंगे प्रभाव, जानें कौन से काम करने से बचें और कैसा रहेगा आज का मार्केट मूड

जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी स्थिति

Indore News:  फिलहाल, बच्चियों और उनके परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। मामले में सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना ने कन्या भोज जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close