Shoaib Dhebar News: फरार शोएब ढेबर की तलाश जारी,पुलिस ने रखा इतने हजार रुपए का इनाम, सूचना देने वाले को मिलेगी नकद राशि
जानकारी के मुताबिक, शोएब ढेबर के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(3), 351(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, शोएब ढेबर की गिरफ्तारी कराने या उसके संबंध में विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को घोषित इनाम दिया जाएगा।
लगातार की जा रही तलाश
Shoaib Dhebar News: जानकारी के अनुसार, पुनर्गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। अब इनाम घोषित होने के बाद आरोपी तक पहुंचने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी हो, तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।



