छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, विभागीय भर्ती परीक्षाओं समेत कई मुद्दों पर निर्णय संभव
रायपुर। CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी। कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने और कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। इसमें प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कामकाज और सरकार से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।
कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसले की संभावना
CG Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के दौरान किन मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जाता है, इसकी जानकारी आधिकारिक फैसलों के सामने आने के बाद स्पष्ट होगी। इसके साथ ही इस बैठक में विभागीय भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी निर्णय संभव है। CGPSC के अध्यक्ष के नाम का भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। फिलहाल बैठक के एजेंडे और संभावित निर्णयों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर रहेगी।
Advertisement



