Ganga Boat Accident: गंगा में समा गई एक साथ कई जिंदगियां, नाव पलटने से अब तक 14 लोगों की मौत, CM सम्राट चौधरी, चिराग पासवान ने जताया शोक
भोज में शामिल होने जा रहे थे नाव सवार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाव में सवार लोग गंगा नदी पार कर एक भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच नाव अचानक पलट गई और उसमें सवार लोग पानी में गिर गए। घटना इतनी अचानक हुई कि यात्रियों को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमों को सूचना दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
मौके पर जुटी भीड़
नाव पलटने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने नदी में गिरे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद सामने आए दृश्यों में घटनास्थल पर अफरा-तफरी और परिजनों की बेचैनी दिखाई दी। कई परिवार अपने प्रियजनों की जानकारी लेने के लिए अस्पताल और घटनास्थल के आसपास पहुंचे। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
मृतकों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये
हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया में ट्वीट कर कहा कि,’वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। ॐ शांति!
वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
ॐ शांति! 🙏
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 13, 2026
चिराग पासवान ने भी जताया दुख
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी राघोपुर क्षेत्र में हुए नाव हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि,मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर है। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें। स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता पहुँचाई जाए। घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर है।
इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता पहुँचाई जाए। घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 13, 2026
तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट
वहीं इस हादसे पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि,’राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।’
राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें।
स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 13, 2026
हादसे की वजह का पता लगाने में जुटा प्रशासन
Ganga Boat Accident: फिलहाल नाव पलटने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के समय नाव पर सवार लोगों की सटीक संख्या और दुर्घटना की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है। इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।




