CGPSC SI Exam Postponed: बड़ी खबर..सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया आदेश
रायपुर। CGPSC SI Exam Postponed: छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आगामी 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
नई परीक्षा तिथि बाद में होगी घोषित
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए परीक्षा 2 नवंबर से 4 नवंबर तक आयोजित होनी थी। हालांकि, आयोग ने अब परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई तारीखों का इंतजार करना होगा।
आयोग की ओर से परीक्षा की नई तिथियों को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले आगामी आदेशों और सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
CGPSC SI Exam Postponed: फिलहाल अभ्यर्थियों के लिए सबसे अहम अपडेट यही है कि 2 से 4 नवंबर तक होने वाली सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर परीक्षा स्थगित कर दी गई है और नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।





