Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Custom Milling Scam: 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

रायपुर। Custom Milling Scam: छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में पेश किया। ईडी ने अदालत से उनकी रिमांड की मांग की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी रामगोपाल अग्रवाल से मामले को लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी ने उन्हें अदालत में पेश कर आगे की रिमांड की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।

CG News: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें, मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े पहलुओं की होगी जांच

रामगोपाल अग्रवाल से कस्टम मिलिंग घोटाले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी है। अगले 14 दिनों की न्यायिक रिमांड के दौरान जांच किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इस पर नजर रहेगी।

Raipur News: टीचर की डांट-फटकार बर्दाश्त नहीं कर पाई आठवीं की छात्रा, फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्कूल प्रबंधन पर लगे आरोप

जांच एजेंसी जुटा रही है जानकारी

Custom Milling Scam: ईडी इस मामले में घोटाले से जुड़े तथ्यों और अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है। रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। जांच से जुड़े नए तथ्यों के सामने आने पर मामले में और जानकारी मिल सकती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close