CG Voter List: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, 18 साल के युवा भी कर सकेंगे आवेदन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिक ECINET ऐप या संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पात्र लोगों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। आवेदन करते समय नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा और आवश्यक जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। आवेदन के बाद संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा विवरण का सत्यापन किया जाएगा।
BLO के पास फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम
जो नागरिक ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता सूची में नया नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर ऑफलाइन आवेदन किया जा सकेगा। यह सुविधा खास तौर पर उन युवाओं और पात्र नागरिकों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी होती है।
18 साल पूरे कर चुके युवाओं को भी मिलेगा मौका
CG Voter List: विशेष अभियान के दौरान ऐसे युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और जो निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना चुनाव में मतदान करने के लिए जरूरी है। इसलिए पात्र नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना नाम सूची में जांच लें और नाम नहीं होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।




