Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Marpit News: पुलिस की मदद करना पड़ा भारी, घर घुस कर कारोबारी का बैट-बल्ले से फोड़ा सिर, खून से सनी मिली दुकान

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Marpit News:  राजधानी रायपुर का गुढ़ियारी क्षेत्र जहां गुंडागर्दी के आरोपियों और उनके परिजनों के हौसले बुलंद होने का मामला सामने आया है। दरअसल, अशोक नगर इलाके में पुलिस की मदद करना एक किराना कारोबारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस आरोपी कुणाल सिंह और कृष सिंह की पतासाजी करने पहुंची थी। पुलिस के वापस लौटने के बाद आरोपियों के परिजनों और कथित तौर पर बुलाए गए अन्य लोगों ने अमन गणेश गुप्ता के घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया।

IPS Transfer List: दिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

इस हमले में पूनम सिंह, उसकी मां और अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, दुकान में तोड़फोड़ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है, जो पूरे मामले में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है।

Raipur Road Accident: रायपुर के तेलीबांधा में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े

Raipur Marpit News:  पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गंभीर हमले और दुकान में तोड़फोड़ के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। वहीं, मामले में नामजद सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि पुलिस की मदद करने वाले आम नागरिक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो अपराधियों के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा? पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close