Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Raipur Road Accident: रायपुर के तेलीबांधा में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Road Accident:  राजधानी रायपुर से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Bypoll Results Result 2026: पुडुचेरी में AINRC की जीत, असम और बंगाल में BJP आगे, तमिलनाडु में AIADMK-TVK को बढ़त

मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा सवार दो लोग सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनबैलेंस होने के कारण दोनों सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सड़क पर शव के टुकड़े बिखरे नजर आए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

Liquor Shops Closed: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, आज से 2 दिन बंद रहेंगे सभी शराब के ठेके, आदेश जारी

Raipur Road Accident:  घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल, फरार ट्रक चालक के संबंध में जानकारी और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है। रायपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close