Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: अश्लील मैसेज से युवती और मंगेतर परेशान, मानसिक प्रताड़ना का मामला, शिकायत के बाद जांच शुरू

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के माना कैंप थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए युवती को लगातार अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। उसने शिकायत में बताया कि सात जून से 14 जुलाई 2026 के बीच उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजे गए। आरोप है कि sanjuray9744 और sonu912766 नाम की आईडी से गाली-गलौज की गई और युवती पर गलत व झूठे आरोप लगाए गए।

Raipur News:  शिकायत में यह भी आरोप है कि युवती के परिवार से जुड़ी निजी बातों को गलत तरीके से पेश कर उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया। इतना ही नहीं, उसके मंगेतर की इंस्टाग्राम आईडी पर भी alligator.3562653 नाम की आईडी से युवती के संबंध में अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। लगातार मिल रहे संदेशों से युवती मानसिक तनाव में आ गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद तीनों आईडी के संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस आईडी संचालकों की पहचान और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close