Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Coal Levy Scam: कोल घोटाला केस में नया खुलासा, 25 लाख रुपए कवि कुमार विश्वास को दिए जाने का दावा, चैट से सामने आई जानकारी

रायपुर। Coal Levy Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल-लेवी घोटाला मामले में चार्जशीट से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। EOW की चार्जशीट की समरी के पेज नंबर 66 में डॉ. कुमार विश्वास को रामनवमी कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये दिए जाने का उल्लेख किया गया है।

चार्जशीट के मुताबिक, इस भुगतान से जुड़ी जानकारी देवेन्द्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट के जरिए सामने आई। 5 अप्रैल 2022 की व्हाट्सऐप बातचीत का भी चार्जशीट में उल्लेख किया गया है।इस मामले में कल विधायक, पूर्व विधायक और अधिकारियों को कोर्ट ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी की कार्रवाई के बीच अब चार्जशीट में दर्ज इस कथित भुगतान का मुद्दा भी चर्चा में है।

Coal Levy Scam: कोल-लेवी घोटाला मामले में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले में करीब 570 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। हालांकि, चार्जशीट में किसी व्यक्ति का नाम या भुगतान का उल्लेख होना अपने आप में अपराध सिद्ध नहीं करता। मामले में आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close