Advertisement
Uncategorized

Raipur Kidnapping News: 4 साल की बच्ची को अगवा कर नागपुर भागा आरोपी, आनन-फानन में पुलिस ने दबिश देकर ऐसे दबोचा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Kidnapping News: रायपुर पुलिस ने अपहरण के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर 4 साल की बच्ची को महाराष्ट्र के नागपुर ग्रामीण क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

बच्ची के पिता ने थाना सरस्वती नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमृत पाल सिंह नाम का व्यक्ति उनकी 4 साल की बेटी को उठाकर ले गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कामले के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक चेतन चन्द्राकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के लोकेशन का विश्लेषण करने पर उसके महाराष्ट्र की ओर जाने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और साकोली व मौदा पुलिस को भी सूचना दी गई।

Raipur Kidnapping News: लगातार तलाश के बाद आरोपी को मौदा टोल प्लाजा के पास बच्ची के साथ पकड़ लिया गया। बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई। आरोपी अमृत पाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close