Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Congress Block Presidents Training: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग जारी, आज भूपेश बघेल बिलासपुर में देंगे प्रशिक्षण

रायपुर। Congress Block Presidents Training: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से ब्लॉक अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह ट्रेनिंग कार्यक्रम बिलासपुर में 12 सितंबर तक चलेगा।

CRCS-Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के लिए राहत, CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, इस दिन तक कर सकेंगे दावा

आज भूपेश बघेल देंगे प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचकर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिए जाने की संभावना है।

Swine Flu In CG: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 24 घंटे में मिले 39 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

PCC के वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल

Congress Block Presidents Training: इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के कई वरिष्ठ नेता भी ब्लॉक अध्यक्षों को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को संगठन की रणनीति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। 12 सितंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और ब्लॉक स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close