[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Protest Against Mahadev Betting Apps: महादेव-ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खिलाफ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच का बड़ा प्रदर्शन, करेंगे लोकभवन का घेराव

रायपुर। Protest Against Mahadev Betting Apps: महादेव ऐप समेत ऑनलाइन बेटिंग, सट्टा और जुए से जुड़े ऐप्स के खिलाफ छत्तीसगढ़ में विरोध तेज होता नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में आज छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और इनसे प्रभावित युवाओं के लिए पुनर्वास एवं काउंसलिंग की व्यवस्था शुरू करने की मांग करेगा।

CM Sai Today Program: आज राजधानी में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल सीएम साय, यहां देखें पूरा शेड्यूल

दोपहर 12 बजे निकलेगा पैदल मार्च

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच की ओर से आज दोपहर 12 बजे गुरु घासीदास प्लाजा से पैदल मार्च निकाला जाएगा। प्रदर्शनकारी ऑनलाइन बेटिंग और सट्टा ऐप्स के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ेंगे। प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से युवाओं पर ऑनलाइन बेटिंग और सट्टे के बढ़ते प्रभाव को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

लोकभवन का घेराव कर सौंपेंगे ज्ञापन

पैदल मार्च के बाद प्रदर्शनकारी लोकभवन का घेराव करने की तैयारी में हैं। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के जरिए संगठन ऑनलाइन बेटिंग और सट्टे से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

प्रभावित युवाओं के लिए पुनर्वास और काउंसलिंग की मांग

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन बेटिंग से प्रभावित युवाओं के लिए पुनर्वास और काउंसलिंग योजना शुरू करना भी शामिल है। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन बेटिंग और सट्टे की लत से बड़ी संख्या में युवा आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे युवाओं को केवल कानूनी कार्रवाई के बजाय काउंसलिंग और पुनर्वास के माध्यम से सहायता देने की जरूरत है।

UCC In CG: छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर तैयारियां तेज, दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद, हर वर्ग की आवाज शामिल करने की तैयारी

ऑनलाइन बेटिंग, सट्टा और अवैध फॉरेक्स ट्रेडिंग ऐप पर प्रतिबंध की मांग

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच की ओर से प्रदेश में ऑनलाइन बेटिंग, सट्टा, जुआ और अवैध फॉरेक्स ट्रेडिंग ऐप्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी। संगठन सरकार से ऐसे ऐप्स के संचालन, प्रचार-प्रसार और इनके माध्यम से होने वाले लेन-देन पर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की मांग करेगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close