[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Liquor Smuggling: तस्करों के हौसले बुलंद, ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास से हो रही थी शराब तस्करी, 75 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर। Liquor Smuggling: नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। समस्तीपुर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कोच में छापेमारी कर एक युवक और एक युवती को विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद होने की बात सामने आई है।

CBI Investigation Rules Changed: CBI जांच के बदले नियम, राज्य कर्मचारियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी

गुप्त सूचना पर AC कोच में हुई कार्रवाई

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने ट्रेन के H-1 कोच में जांच अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बर्थ नंबर-07 को खंगाला गया, जहां शराब की कई बोतलें बरामद हुईं। जब्त शराब में VAT 69, 100 Pipers, Teachers और Blenders Pride जैसे ब्रांड शामिल बताए गए हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 75 लीटर बताई जा रही है।

महंगे कोच में सफर कर रहे थे आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी AC फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रहे थे। सुरक्षा बलों के मुताबिक, शराब तस्करी के लिए आरोपी सामान्य डिब्बों की बजाय महंगे AC कोच का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि उनकी गतिविधियों पर आसानी से शक न हो। महंगे कपड़ों और VIP अंदाज में सफर कर रही युवती को देखकर पहली नजर में उसके तस्करी में शामिल होने का अंदाजा लगाना मुश्किल था। हालांकि, जांच के दौरान शराब की खेप मिलने के बाद पूरा मामला सामने आ गया।

Jhiram Ghati Naxal Attack Case: झीरम घाटी हत्याकांड मामले में आज आ सकता है बड़ा फैसला, NIA कोर्ट के फैसले पर टिकी नजरें

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

Liquor Smuggling: आरपीएफ ने मौके से 25 वर्षीय नेहा कुमारी और 31 वर्षीय इशान कुमार को हिरासत में लिया है। नेहा समस्तीपुर जिले की रहने वाली बताई गई है, जबकि इशान का संबंध हरियाणा के करनाल से बताया गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में इसे किसे सौंपा जाना था। इसके अलावा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। आरपीएफ और पुलिस की पूछताछ में शराब की सप्लाई चेन से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close