CG NEWS:रायपुर में फ्लेक्स हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद,चाकू-पत्थर और लाठी-डंडों से हमले का आरोप
प्राविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल में फ्लेक्स हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पेंशन बाड़ा इलाके में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चाकू, पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप है। विवाद के दौरान हितेश समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ ही विवाद में शामिल लोगों और घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




