[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News: पलक झपकते ही तबाह हुई तीन जिंदगियां.. तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

धनबाद। Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है।

Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई की एक और मार, 1 सितंबर से महंगा होगा दूध, देने होंगे इतने रुपए

एक को बचाने की कोशिश में तीनों डूबे

जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे पास के तालाब में नहाने पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, वे पहले भी अक्सर इसी तालाब में नहाने जाते थे। नहाने के दौरान अचानक एक बच्ची गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे परेशानी में देखकर साथ मौजूद दोनों बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे भी अपना संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए। कुछ ही देर में तीनों बच्चे पानी में डूब गए।

स्थानीय लोगों ने तालाब से निकाला

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल तालाब में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

परिवारों में मचा कोहराम

एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे रंगलीटांड इलाके में शोक का माहौल है। परिजन विशाल कुमार के मुताबिक, बच्चे अक्सर इसी तालाब में नहाने जाते थे। शुक्रवार को भी वे वहां पहुंचे थे, लेकिन एक बच्ची के गहरे पानी में चले जाने के बाद उसे बचाने की कोशिश में तीनों हादसे का शिकार हो गए।

Bilaspur Road Accident: रक्षाबंधन के दूसरे दिन ही बड़ा हादसा… भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

पुलिस ने शुरू की जांच

Jharkhand News: घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर *बच्चों के तालाब और गहरे जलस्रोतों में जाने के दौरान सुरक्षा और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर गहरा दुख है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close