[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Ganesh Utsav: राजधानी में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू, पंडालों में अग्निशमन उपकरण और CCTV अनिवार्य करने की मांग

रायपुर। Raipur Ganesh Utsav:  गणेश उत्सव को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने राज्य सरकार के सामने कई अहम सुझाव रखे हैं। संस्था के संरक्षक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपकर गणेश पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Bilaspur Marpit: देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव, कई वाहन और दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

गणेश पंडालों में फायर सेफ्टी और CCTV हो अनिवार्य

ज्ञापन में कहा गया है कि गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक गणेश पंडाल में अग्निशमन उपकरण और CCTV कैमरे अनिवार्य किए जाएं। आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी जाए।

अश्लील गानों और फूहड़ डांस पर रोक की मांग

सिविल सोसायटी ने गणेश उत्सव की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने पर भी जोर दिया है। ज्ञापन में अश्लील गानों और फूहड़ डांस जैसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही उत्सव के दौरान अनुशासन और पारिवारिक माहौल बनाए रखने की अपील की गई है।

POP की मूर्तियों पर जुर्माने का सुझाव

ज्ञापन में प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी गणेश प्रतिमाओं के इस्तेमाल पर भी सख्ती की मांग की गई है। संस्था ने POP प्रतिमाओं के संबंध में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने का सुझाव दिया है।

ध्वनि विस्तारक यंत्र और नशे पर पूर्ण प्रतिबंध

गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज और नशे से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी संस्था ने चिंता जताई। ज्ञापन में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित इस्तेमाल और नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। आयोजनों में निर्धारित नियमों के तहत ही ध्वनि का इस्तेमाल करने की बात कही गई है।

CG Weather News: प्रदेश में आज से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

अनंत चतुर्दशी पर हो प्रतिमाओं का विसर्जन

Raipur Ganesh Utsav: छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने यह भी मांग रखी कि अनंत चतुर्दशी के दिन सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाए। संस्था का कहना है कि इससे उत्सव की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी और विसर्जन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी एक तय समयसीमा में पूरी की जा सकेंगी। ज्ञापन के जरिए संस्था ने गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक गरिमा को प्राथमिकता देने की मांग की है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close