[t4b-ticker]
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur Marpit: देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव, कई वाहन और दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

बिलासपुर। Bilaspur Marpit: न्यायधानी बिलासपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CG Weather News: प्रदेश में आज से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। भीड़ ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। पथराव के दौरान आसपास के कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिसकर्मी भी हुए घायल

हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान उपद्रवियों की ओर से पुलिस पर भी पथराव किया गया। तारबाहर थाना के निरीक्षक के सिर में पत्थर लगने से चोट आई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी के भी घायल होने की जानकारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुलिस बल ने मौके पर मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया।

सिटी कोतवाली थाने पर भी पथराव

उपद्रव के दौरान भीड़ ने सिटी कोतवाली थाने को भी निशाना बनाया। थाने की ओर पथराव किए जाने से वहां खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। वहीं, कलेक्टर की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

Raipur News: मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां, अस्थि विसर्जन करने गया युवक खारून नदी में डूबा,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इलाके में पुलिस की सर्चिंग जारी

Bilaspur Marpit: फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार सर्चिंग की जा रही है। पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और उपलब्ध वीडियो फुटेज की जांच कर रही हैं। फुटेज के आधार पर पथराव, तोड़फोड़ और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close