[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Nepal Flood Latest Updates : नेपाल-चीन सीमा पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, झील के ओवरफ्लो ने बढ़ाई चिंता, अगले 72 घंटे में हो सकती है भारी तबाही

Nepal Flood Latest Updates : नेपाल-चीन सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बाद हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल की सीमा के करीब छोचेन खोला और पुरेपु सांगपो नदियों के संगम पर एक बड़ी बैरियर झील बन गई है। गुरुवार सुबह तक इसमें करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था और झील के ओवरफ्लो होने की स्थिति बनी हुई है। आकलन है कि अगले तीन दिनों में करीब 30 लाख घन मीटर और पानी इस झील में पहुंच सकता है। ऐसे में कुल जलस्तर लगभग 50 लाख क्यूबिक मीटर तक पहुंचने की आशंका है। प्राकृतिक बांध टूटने की स्थिति में अचानक बड़े पैमाने पर बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है।

Antriksh Sangwari: मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

नेपाल बॉर्डर से महज 2.5 किलोमीटर दूर

यह बैरियर झील चीन के केरूंग काउंटी में छोचेन और पुरेपु सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है। यह इलाका नेपाल के रसुवागढ़ी सीमा नाके से करीब 2.5 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। दोनों नदियां आगे चलकर त्रिशूली और भोटेकोशी नदी तंत्र से जुड़ती हैं। अगर प्राकृतिक बांध अचानक टूटता है तो पानी का तेज बहाव चीन के ग्यीरोंग पोर्ट के साथ नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

चीन ने बढ़ाई निगरानी, जारी किया अलर्ट

झील में लगातार हो रहे बदलावों पर चीनी अधिकारी नजर रख रहे हैं। संभावित बांध टूटने की स्थिति में नुकसान का आकलन करने के लिए बाढ़ के रियल-टाइम सिमुलेशन और जल प्रवाह का विश्लेषण किया जा रहा है। चीनी अधिकारियों का उद्देश्य संभावित बाढ़ के प्रभाव को कम करना और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करना है।

ग्लेशियर टूटने के बाद बनी गंभीर स्थिति

बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने से ल्हेंडे नदी का प्रवाह बाधित हुआ था। बाद में पानी के अचानक निकलने से ग्यीरोंग पोर्ट और आसपास के क्षेत्र फ्लैश फ्लड तथा भूस्खलन की चपेट में आ गए। इस आपदा ने नेपाल-चीन सीमा के दोनों तरफ भारी नुकसान पहुंचाया। अब नई बैरियर झील के बनने से एक बार फिर खतरा बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री ली कियांग ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

इस बीच चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने गुरुवार को तिब्बत के ग्यीरोंग टाउनशिप और नेपाल सीमा के नजदीकी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत और बचाव अभियान की जानकारी ली। चीनी सेना की पश्चिमी थिएटर कमांड से जुड़ी एक टीम को भी प्रभावित इलाके में भेजा गया है, ताकि सेना और अन्य एजेंसियों के बीच राहत-बचाव कार्यों का बेहतर समन्वय किया जा सके।

Science On Wheels: अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला, मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी,

नेपाल और आसपास के इलाकों पर भी नजर

Nepal Flood Latest Updates :पहले आई बाढ़ से नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने तथा लापता होने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में नई झील के टूटने की आशंका ने नेपाल में भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल दोनों देशों की एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सबसे बड़ी चुनौती प्राकृतिक बांध के अचानक टूटने की आशंका है, जिसके चलते नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close