CM Sai On Nepal Flood: नेपाल में बाढ़-भूस्खलन पर CM साय ने जताया दुख, सहायता के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
रायपुर। CM Sai On Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलने की कामना की है।
CM Sai Visit Jashpur: सीएम साय का जशपुर दौरा आज, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत नेपाल के पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में वहां फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जरूरतमंद लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070, 91-771-2223471 भी जारी किया गया है।
CM Sai On Nepal Flood: राज्य सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक या उनके परिजन किसी भी तरह की सहायता के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। मुख्यमंत्री ने संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों के लिए संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग की भावना दोहराई है।




