[t4b-ticker]
Advertisement
religiousट्रेंडिंग-न्यूज़देशधर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Raksha Bandhan 2026 Wishes: ‘रेशम की डोर बचपन का प्यार, मुबारक हो रक्षाबंधन का त्यौहार’, राखी पर अपनों को भेजे ये प्यार भरे मैसेज

Raksha Bandhan 2026 Wishes: सावन के मौसम में खुशियों और अपनापन लेकर आने वाला रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्यार, विश्वास और एक-दूसरे का साथ निभाने की भावना का प्रतीक है। इस वर्ष 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। भाई-बहन का रिश्ता बचपन की नोंकझोंक, छोटी-छोटी शरारतों, रूठने-मनाने और अनगिनत खूबसूरत यादों से जुड़ा होता है। कभी एक-दूसरे से शिकायत, तो कभी बिना कहे ही एक-दूसरे का साथ यही इस रिश्ते को सबसे खास बनाता है।

Raksha Bandhan 2026 Wishes: इस रक्षाबंधन अगर आप अपने भाई या बहन को वही पुराने शुभकामना संदेश भेजने के बजाय कुछ भावुक, खास और दिल को छू लेने वाली बातें कहना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश आपके रिश्ते की खूबसूरती को शब्दों में बयां कर सकते हैं।

1. भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. राखी का ये पवित्र धागा आपके रिश्ते में हमेशा प्यार, खुशियां और विश्वास बनाए रखे। रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं।

3. भाई की कलाई पर सजे राखी, बहन के चेहरे पर मुस्कान रहे, दोनों का रिश्ता यूं ही हमेशा खास रहे। हैप्पी रक्षाबंधन!

4. रिश्तों की मिठास, प्यार की सौगात और रक्षा के वचन का पर्व है रक्षाबंधन। आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

5. हर जन्म में मिले भाई-बहन का यही प्यार, बना रहे हमेशा ये खूबसूरत रिश्ता अपार। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

6. प्रेम और विश्वास से बंधे भाई-बहन के इस पावन रिश्ते पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहे। शुभ रक्षाबंधन!

7. राखी का त्योहार लाए खुशियों की बहार, भाई-बहन का प्यार रहे हमेशा बरकरार। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. रेशम की डोरी और बचपन का प्यार, मुबारक हो रक्षाबंधन का त्यौहार!

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close