Free LPG Cylinder: गरीब परिवारों को साल में मिलेंगे 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिलाओं को फ्री बस सेवा, इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान

चेन्नई। Free LPG Cylinder: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए गरीब परिवारों, महिलाओं और किसानों से जुड़े कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है। सरकार ने कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का दायरा भी बढ़ाने का फैसला किया गया है।
पोंगल 2027 से शुरू होगी मुफ्त सिलेंडर योजना
मुख्यमंत्री विजय के मुताबिक, ‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ योजना की शुरुआत पोंगल 2027 से की जाएगी। इसके तहत सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले पात्र परिवारों को हर वर्ष तीन LPG सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। योजना पर राज्य सरकार को हर साल लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाभार्थियों को पहले LPG सिलेंडर खरीदना होगा। इसके बाद सिलेंडर की निर्धारित कीमत सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस तरह पात्र परिवारों को साल में तीन सिलेंडर का आर्थिक लाभ मिलेगा।
महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ेगा
महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि अब यह सुविधा केवल सामान्य बसों तक सीमित नहीं रहेगी। एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अंतर-जिला बस सेवाओं में भी महिलाओं को ‘वेट्री पयाना थिट्टम’ के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 2 अक्टूबर से लागू किए जाने की घोषणा की गई है। सरकार ने ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी इस मुफ्त यात्रा सुविधा के दायरे में शामिल करने की बात कही है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आवागमन में राहत मिलेगी।
परंदूर एयरपोर्ट पर सरकार का रुख साफ
चेन्नई के परंदूर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट को लेकर भी मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में सरकार की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा स्थान तलाश रही है, जहां एयरपोर्ट निर्माण के कारण परिवारों को विस्थापन या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि परंदूर परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से विरोध जताया गया था और सरकार प्रभावित परिवारों के हितों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने बताया कि नए एयरपोर्ट के लिए कुछ वैकल्पिक स्थानों की पहचान की गई है और फिलहाल सरकार परंदूर में एयरपोर्ट बनाने के पक्ष में नहीं है।
मीनांबक्कम एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल-5
चेन्नई के मौजूदा मीनांबक्कम एयरपोर्ट को लेकर भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। यहां यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नया टर्मिनल-5 बनाने की योजना सामने रखी गई है।
CG Lightning Death: आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से महिला की मौत, घटना का लाइव वीडियो आया सामने
किसानों के हितों पर भी जोर
Free LPG Cylinder: मुख्यमंत्री विजय ने किसानों को राज्य और देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि विकास योजनाओं के दौरान किसानों और स्थानीय परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। सरकार के ताजा ऐलानों में गरीब परिवारों के लिए आर्थिक सहायता, महिलाओं के लिए परिवहन सुविधा और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया है। इन घोषणाओं को तमिलनाडु सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। मुफ्त LPG सिलेंडर, विस्तारित मुफ्त बस यात्रा और एयरपोर्ट परियोजना को लेकर लिए गए फैसलों का सीधा असर बड़ी संख्या में आम लोगों पर पड़ने की उम्मीद है।




