[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gariyaband News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिंदा पेंगोलिन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, कर रहे थे ग्राहक की तलाश

गरियाबंद। Gariyaband News:  वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक जिंदा पेंगोलिन का रेस्क्यू किया गया है। पेंगोलिन की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले का मुख्य शिकारी मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, तस्कर जिंदा पेंगोलिन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान वन विभाग को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद उदंती वन विभाग और ओडिशा वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

सिंचाई विभाग के स्टार्टर-रूम में बनाया था ठिकाना

बताया जा रहा है कि तस्करों ने पेंगोलिन को छिपाने के लिए सिंचाई विभाग के स्टार्टर-रूम को सेफ हाउस की तरह इस्तेमाल किया था। टीम ने मौके पर दबिश देकर पेंगोलिन को सुरक्षित बरामद किया और तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रेस्क्यू किए गए पेंगोलिन का वजन करीब 7 किलोग्राम बताया जा रहा है। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने पेंगोलिन को चिकित्सकीय निगरानी में रखा है। डॉक्टरों की टीम उसके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

मुख्य शिकारी फरार

Gariyaband News: कार्रवाई के दौरान मामले का मुख्य शिकारी फरार होने में कामयाब रहा। वन विभाग ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीव तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close