CG Weather News:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट,आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी
प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, बलरामपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, दुर्ग, रायपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव और कोरिया में मौसम प्रभावित हो सकता है। इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासतौर पर बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय स्तर पर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।




