Kerala Murder News: खुद के लिए iPhone, बॉयफ्रेंड के लिए बाइक… 13 साल की नाबालिग ने करवाई दादा की हत्या, हैरान कर देगा मामला
अलाप्पुझा। Kerala Murder News: केरल के अलाप्पुझा जिले से हत्या की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक 13 साल की नाबालिग ने अपने 67 वर्षीय बुजुर्ग दादा की हत्या कर दी। हरिपद के करुवट्टा इलाके में 67 वर्षीय शिवनकुट्टी का शव उनके घर से बरामद हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया कि वारदात के दौरान बुजुर्ग के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उनके गले में कपड़ा कसा हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 13 वर्षीय एक लड़की समेत चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे लूट का मकसद हो सकता है।
Spurious Liquor: नकली शराब का कहर! शराब पार्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती
घर में अकेले थे बुजुर्ग
पुलिस के अनुसार, शिवनकुट्टी करुवट्टा में किराए के मकान में अकेले रहते थे। घटना के समय भी वह घर में ही मौजूद थे। बाद में घर के भीतर उनका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन आगे की पड़ताल में पुलिस को नाबालिगों की कथित भूमिका के सुराग मिले।
लड़की पर साजिश में शामिल होने का आरोप
जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक और 13 वर्षीय लड़की रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि लड़की ने कथित तौर पर अन्य नाबालिगों को बुजुर्ग के घर की जानकारी और लोकेशन उपलब्ध कराई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद 17 वर्षीय तीन लड़कों ने कथित तौर पर घर में प्रवेश किया और बुजुर्ग की हत्या कर दी। वारदात के बाद घर से सोने के जेवर ले जाने का भी आरोप है।
गहने बेचकर महंगी चीजें खरीदने की थी योजना
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरी किए गए सोने को बेचकर पैसे जुटाने की योजना बनाई गई थी। कथित तौर पर इन पैसों से महंगे सामान खरीदने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अभी इस एंगल की पूरी तरह पुष्टि के लिए जांच कर रही है।
हत्या के बाद वीडियो कॉल का दावा
मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर 13 वर्षीय लड़की को वीडियो कॉल किया और बुजुर्ग का शव दिखाया। अब जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन और संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या से पहले और बाद में आरोपियों के बीच कितनी बातचीत हुई और वारदात की योजना कब तैयार की गई।
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से मिली मंजूरी
पुलिस जुटा रही सभी सबूत
Kerala Murder News: फोरेंसिक जांच, मोबाइल डेटा और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। साथ ही चोरी किए गए सोने के आभूषणों का पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है। फिलहाल चारों नाबालिगों की कथित भूमिका की जांच जारी है। पुलिस यह स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है कि हत्या की योजना कैसे बनी, घर में प्रवेश कैसे किया गया और वारदात के बाद चोरी किए गए आभूषणों का क्या हुआ।




