[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Rapido Driver Commits Robbery: राजधानी में दिनदहाड़े महिला से लूट, बैग लेकर भागा रेपिडो चालक

रायपुर। Rapido Driver Commits Robbery: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक महिला ने रेपिडो चालक पर उसके दो मोबाइल फोन लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, महिला ने 16 अगस्त की शाम करीब 4:15 बजे सिविल लाइन इलाके से रैपिडो स्कूटी बुक की थी।

CM Sai In Farming: अनोखे अंदाज में नजर आए सीएम साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-‘खेती सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार है’

जानकारी के अनुसार, महिला को भीम नगर जाना था। यात्रा के दौरान उसने सामान से भरा बैग स्कूटी के आगे चालक के पैरों के पास रखा हुआ था। महिला ने अपने दोनों मोबाइल फोन भी चालक के सामने ही बैग में रखे थे। बताया जा रहा है कि भीम नगर पहुंचने के बाद जब महिला सामान लेकर उतरने लगी, तभी चालक ने अचानक स्कूटी तेज गति से दौड़ा दी और मौके से फरार हो गया। महिला के मुताबिक, उसके बैग में रखे दो मोबाइल फोन भी चालक अपने साथ ले गया।

नीली स्कूटी और रेनकोट पहने था चालक

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी चालक नीले रंग की स्कूटी चला रहा था और घटना के समय उसने नीले रंग का रेनकोट पहन रखा था। घटना के बाद महिला ने पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Dimagi Naxal Party: PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान के बाद सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड, बन गई‘दिमागी नक्सल पार्टी’ रातों रात हजारों फॉलोअर्स

पुलिस ने शुरू की जांच

Rapido Driver Commits Robbery: शिकायत मिलने के बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी चालक की पहचान और उसके संभावित ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बुकिंग और यात्रा से संबंधित जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close