[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: होटल में खूनी वारदात, युवती की चाकू मारकर हत्या, युवक ने खुद को भी किया घायल, मचा हड़कंप

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के झूलेलाल चौक स्थित बंसल होटल में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद युवक ने अपने ही गले पर चाकू से वार कर खुदकुशी की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम साय, भाजन का दंश झेलने वाले परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती होटल के एक कमरे में ठहरे हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती की चीख सुनकर होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

Census 2027: बैंक अकाउंट, कोविड वैक्सीन डिटेल समेत जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Raipur Crime News:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान वाराणसी निवासी कृष्ण कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान मोहला-मानपुर निवासी रिमन मंडावी के तौर पर की गई है। कोतवाली एसीपी और गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। हत्या की वजह और दोनों के बीच संबंधों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close